रामबाबा आश्रम में वार्षिक गीता जयंती कल से
संवाद सूत्र,सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विजय ग्राम स्थित विजय तरण आश्रम में आठ दिसंबर गु
By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 03:07 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 03:07 AM (IST)
संवाद सूत्र,सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत विजय ग्राम स्थित विजय तरण आश्रम में आठ दिसंबर गुरुवार को कलश स्थापना के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। जानकारी हो कि राम बाबा आश्रम में संस्थापक स्वामी रामानंद सरस्वती तथा स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती की प्रेरणा से प्रतिवर्ष गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। इसमें अनुयायी भाग लेते हैं। 8 दिसंबर गुरुवार से 10 दिसंबर समारोह मनेगा। आश्रम के संचालक मृत्युंजय ब्रह्मचारी बाबा ने बताया कि 8 दिसंबर गुरुवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना, गंधाधिवास, गीता पाठ एवं यज्ञ व गीता प्रवचन के साथ समारोह का शुभारंभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें