अझाप्रा शिक्षक संघ के पुनर्गठन की रूपरेखा तय
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा में जिला अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा में जिला अध्यक्ष श्री¨सह बास्के की अध्यक्षता में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रोन्नति सहित विभिन्न विभागीय मुद्दों के साथ-साथ सर्वसम्मति से संघ की जिला इकाई के प्रस्तावित पुनर्गठन की रूपरेखा तय की गई। संघ के उपाध्यक्ष मानिक प्रसाद ¨सह ने कहा कि नियमानुसार जिला इकाई के पुनर्गठन के लिए संघ के प्रदेश इकाई से ससमय पत्राचार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला महासचिव चंद्रमोहन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मानिक प्रसाद ¨सह समेत जिले के सभी अंचल इकाई के संघीय पदाधिकारी, जिला एवं प्रमंडलीय पदाधिकारी उपस्थित थे।