नेहरू कप हॉकी में कस्तूरबा विजयी
जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्व
जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा आयोजित नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीमों की जीत का सिलसिला जारी है। राजनगर, गम्हरिया, चांडिल एवं नीमडीह प्रखंडों में खेले गए अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम विजयी रही। कोलाबीरा मैदान में खेले गए गम्हरिया प्रखंड के अंडर 14 एवं 17 बालक वर्ग में स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय की टीम विजयी रही । नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल 27 जुलाई को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेला जाएगा। इन प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका पौलुस नाग, नरमी नाग, अनुराग सोय, अरुण ¨सह सरदार, दिगंबर ¨सह सरदार, संजय सुंडी, पिनाकी रंजन, लीलचांद बारिक ने निभाई।