याद किये गये संविधान निर्माता बाबा साहेब
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर पर्षद क्षेत्र में डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कई संगठनों ने
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर पर्षद क्षेत्र में डॉ. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कई संगठनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। आदित्यपुर 2 मार्ग संख्या 4 स्थित अंबेडकर चौक के पास कई राजनीतिक दलों के लोगों ने एक साथ एकत्रित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन काग्रेस नेता सुरेशधारी और पार्षद पाडी मुखी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण कर भारत को पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतात्रित देश बनने में अपना सहयोग दिया। इस संविधान की वजह से ही भारत एक अखंड एवं धर्मनिरपेक्ष देश है। मौके पर ओमप्रकाश, दिवाकर झा, सुबोध शराण, सुशील मंडल, देवप्रकाश देवता, श्रीनिवास यादव, समरेन्द्र नाथ तिवारी, श्रीराम ठाकुर, अजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक के पास सामाजिक न्याय संघर्षशील मोर्चा के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पार्षद पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर के पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश राणा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना सारा जीवन हिंदू धर्म के चार वर्ण प्रणाली एवं भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष करने में बिता दिया। उन्होंने संविधान में कमजोर वर्ग एवं महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की व्यवस्था की थी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, एसएन यादव, एसडी प्रसाद, रामजी शर्मा, परमानंद प्रसाद, यदुनंदन राम आदि उपस्थित थे।