अभी से तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : महाली
आदित्यपुर : भाजपा नेता गणेश महाली ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की
आदित्यपुर : भाजपा नेता गणेश महाली ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
रविवार को भाजयुमो के आरआइटी मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अभी लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिलेगा तो चुनाव के वक्त उनका वोट निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा। इस बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री अभिलाष मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजमनी देवी, कमलेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोनिका घोष, संजीव कुमार सिंह बबुआ सिंह, अनुराग श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।