सरायकेला में राष्ट्रीय कला प्रतिभा परीक्षा 22 अप्रैल को
सरायकेला: भारतीय सांस्कृतिक विरासत केंद्र नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतिभा परीक्षा
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 02:47 AM (IST)
सरायकेला: भारतीय सांस्कृतिक विरासत केंद्र नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतिभा परीक्षा सरायकेला में 22 अप्रैल को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सरायकेला के सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में निबंधन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परीक्षा समन्वयक अनुष्का शर्मा ने बताया कि भारतीय लोक, पारंपरिक तथा क्षेत्रीय नृत्य-संगीत, पें¨टग, नृत्य-नाटिका एवं विभिन्न लोकवाद्य कलाओं के प्रति कलाकारों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक विरासत केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कला प्रतिभा परीक्षा आयोजित की जाती है। 12 वर्ष से 20 वर्ष तक के लोक कलाकार भाग ले सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें