रिडींग के सात गावों का होगा विकास: बीडीओ
खरसावा : खरसावा के रिडींग में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशासनिक अधिकाि
खरसावा : खरसावा के रिडींग में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों के समस्याओं को सुना तथा त्वरित समाधान का भरोसा दिया। प्रचार-प्रसार के अभाव में अधिक लोग नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने कहा कि फोकस एरिया एक्शन प्लान के तहत रिडींग पंचायत के सात गावों का चयन
किया गया है। लोगों के सुझाव व आवश्यकता के अनुसार इन सात गावों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ गाव का विकास किया जाएगा।
प्रमुख नागी जामुदा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से जनता के समस्याओं के अवगत होने का मौका मिलता है। साथ ही जनता के आवश्यकताओं का भी पता चलता है। जनता के समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान का प्रयास होगा। उप प्रमुख अमित केशरी ने प्रशासन व
जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या का समाधान करें। मौके थाना प्रभारी आरडी सिंह, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमा शकर प्रसाद, जेएसएस दयानंद प्रसाद ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के
संबंध में विस्तार से जानकारी दी।