व्यर्थ नहीं जाने देंगे शहीदों की कुर्बानी
साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी और उसके युवा मोर्चा ने सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निका
साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी और उसके युवा मोर्चा ने सोमवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। महात्मा गांधी चौक से राजमहल विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में यात्रा निकली। यात्रा के पूर्व सभी ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा के क्रम में स्थानीय पटेल चौक पर सरदार पटेल, कॉलेज के सामने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पूर्वी फाटक के पास शहीद भगत ¨सह, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर देश के शहीदों को याद किया। यात्रा का समापन सुभाष चौक पर हुआ। समापन के मौके पर विधायक अनंत ओझा ने कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना रहा है। इस महीने में हमारे शहीदों ने देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के लिए कई आंदोलन किए। इसके कारण हमें आजादी मिल सकी है। शहीदों ने कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलायी है। इसलिए उन्होंने जिस सोच को लेकर आजादी दिलाई है उसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। समाज को विकसित करना होगा।
मौके पर कार्यक्रम प्रभारी पप्पू ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू साह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज पासवान, श्रीनिवास यादव, गणेश तिवारी, राजेश गोंड, अनंत सिन्हा, गोपाल यादव, गौतम यादव, पंकज चौधरी, सुनील ¨सह, गोपाल ¨सह, अनिल सिन्हा, हेमंत तांती, रघुनाथ ¨सह, शत्रुध्न कुमार, मनोज पासवान, मनोज यादव आदि कार्यकर्ता थे।