अखंड भारत दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने निकाला तिरंगा मार्च
राजमहल (साहिबगंज) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर मंत्री सौ
राजमहल (साहिबगंज) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर मंत्री सौरभ गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को 'अखंड भारत दिवस' के मौके पर तिरंगा मार्च निकाला। अभाविप कार्यकर्ताओं सहित नगर व प्रखंड वासियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ तिरंगा सह संकल्प यात्रा में हिस्सा लेकर महाजन टोली स्थित दुर्गास्थान से प्रारंभ कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए नयाबाजार शरण पार्क तक गए। यहां परिषद कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को माल्यार्पण व नमन किया। वहां से तिरंगा यात्रा स्वामी विवेकानंद चौक पर पहुंचकर संकल्प सभा के रूप में तब्दील हो गई।
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय व वंदे मातरम के जय घोष से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा का समापन स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। यात्रा की समाप्ति के बाद स्वामी विवेकानंद चौक पर आयोजित संकल्प सभा में शिक्षक प्रवीर ¨सह ने देश की स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा सभी भारतीयों से अपने देश को विश्व गुरु बनाने में भूमिका निभाने व समाज से कुरीतियों का नाश कर एक सभ्य समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। जिला संयोजक गगन बापू ने भी युवा एवं तरूण वर्ग को देश व समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि सभी को अपने स्तर से देश हित में कुछ कार्य अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, हमें भी तो कुछ देना सीखना चाहिए। तिरंगा यात्रा की सफलता में प्रदेश सह मंत्री मिथुन पांडेय, प्रांत सह छात्रा प्रमुख कीर्ति ¨सह, विश्वविद्यालय सह संयोजक गौरव दुबे, जिला संयोजक गगन बापू, प्रो. काला चंद्र साह, प्रो. सितांशु शेखर पाठक, प्रिया वाला, पार्थ दत्ता, सूरज राय, नीलम कुमारी, संदीप कुमार, मिथुन मंडल, राहुल कुमार, आरकेबी के सुदीप अग्रवाल, नेहा कुमारी, निशा कुमारी, नरेश मंडल, अमित, मिथुन कर्मकार, ज्योति कुमारी आदि ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।