नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता ने रविवार को राधानगर थाना में अपनी पुत्री के अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। राधानगर पुलिस ने इस मामले में जंगलपाड़ा गांव निवासी खलील शेख के पुत्र रहीम शेख (35) को हिरासत में लिया है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने लड़की को रहीम शेख के साथ उसकी बाइक पर जाते देखा था। ग्रामीणों ने ही रहीम शेख को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
लड़की के पिता की शिकायत में कहा गया है कि उसकी पुत्री शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी। इसी बीच जंगलपाड़ा गांव के दो युवक सुशांत ¨सह और रहीम शेख ने उसका अपहरण कर लिया। रहीम शेख ने पुलिस को बताया कि उक्त लड़की उधवा चौक स्थित वीडियो हॉल के सामने अकेली खड़ी थी। उसके कहने पर उसे बरहड़वा छोड़ने जा रहा था। इसके बाद से वह कुछ नहीं जानता है। पुलिस को रहीम शेख के पास से एक मोबाइल मिला है, जिसमें फरार युवक से रहीम की कई बार बात हुई है। राधानगर थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द दूसरा आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होगा।