Move to Jagran APP

मछली उत्पादन करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

साहिबगंज: आत्मा सभागार में शनिवार को मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मत्स्य पदाधिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 01:01 AM (IST)
मछली उत्पादन करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
मछली उत्पादन करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन

साहिबगंज: आत्मा सभागार में शनिवार को मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन ने मछली पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मछली उत्पादन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। अभी जिले में मत्स्य पालकों को 25 ग्रुप बना है जिसे प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा ग्रूप बनाकर जिले को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। जिले में मछली उत्पादन करने की योजना रिवराईन फिशफार्मिग का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए मछली पालन करने वाले ग्रुप बनाएं। स्थल का चयन करें उसके बाद विभाग मछली का जीरा एवं खाना उन्हें उपलब्ध कराएगी। जाल भी मछली पकड़ने के लिए दिया जाएगा। जो रोजगार के लिए भटक रहे हैं वे योजना का लाभ ले सकते हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग मछुआरों का बेहतर सहारा बन सकता है। कई किसानों ने बताया कि मछली पालन का पूरा लाभ मिले इसके लिए बेहतर किस्म का मछली का जीरा मिलना चाहिए। जो सालों से नहीं मिल पा रहा है। इससे उत्पादन पर असर पड़ता है। एक महिला ने बताया कि पहाड़ के बीच झरना में वह मछली पालन कर रही है। एक मत्स्य किसान ने बताया कि विभाग की ओर से सुविधा मिल रही है नदी नाला पोखर में मछली पालने का काम किया जा रहा है। एक किसान ने बताया कि वह कृषि विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। तालाब में मछली पालन का कार्य भी कर रहे हैं। मछली पालने वालों ने कहा कि वे आर्थिक रुप से कमजोर हैं। मछली पालकों ने अपनी समस्या गोष्ठी में रखी जिसका निदान करने का आश्वासन दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की ने भी अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सांख्यिकी सहायक विष्णुदेव मंडल ने भी विभाग की ओर से प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.