पूर्ण शराबबंदी के लिए जदयू ने दिया धरना
साहिबगंज : जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साहिबगंज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। नेतृत्व
साहिबगंज : जदयू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को साहिबगंज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। नेतृत्व जिला अध्यक्ष मो. मंसूर ने की। धरना के माध्यम से राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई। मो. मंसूर ने धरना को संबोधित करते कहा कि राज्य में शराब पीने या सेवन करने के कारण रोजाना दुर्घटना, हत्या, डकैती, पारिवारिक ¨हसा सहित कई आपराधिक वारदात हो रहे हैं। पड़ोसी राज्य बिहार में जब से शराबबंदी की गई है वहां अपराध का ग्राफ काफी नीचे आया है। इसे देखते झारखंड में भी सरकार पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर लोगों को अमन चैन से रहने दे। धरना के बाद इससे संबधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम का सौंपा गया। धरना में राज्य परिषद सदस्य मो. मुंतसीर, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद, मो. शमीम, मुर्शीद आलम, महबूब आलम, शौकत शेख, मो. अख्तर, मो. राजु, मो. अजीम, मो. इस्तेखार, मो. असद, मो. शब्बीर आदि उपस्थित थे।