राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका अहम : राज्यपाल
साहिबगंज: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बेटियां दीपक की तरह हैं। उनसे परिवार,समाज व राष्ट्र प्रक
साहिबगंज: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बेटियां दीपक की तरह हैं। उनसे परिवार,समाज व राष्ट्र प्रकाशित होते हैं। राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका अहम हैं। वे संताल परगना के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार को साहिबगंज के अदरो बालिका आवासीय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जलाकर किया।
राज्यपाल ने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलकर बच्चियों के शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे तो गीली मिट्टी की तरह हैं। उन्हें बेहतर आकार देना सभी का कर्तव्य है। अभिभावकों से बालिका शिक्षा के प्रति और जागरूक होने की अपील की। कहा कि इस विद्यालय में आठवीं तक की शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए सरकार से बात करेंगी।
इससे पहले छात्राओं ने उनका स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज से चरण धोकर और नृत्य-संगीत से किया। प्रधानाध्यापिका शिप्रा साहा ने स्वागत भाषण दिया। बोरियो विधायक ताला मरांडी ने हिन्दी व संताली भाषा में संबोधित किया। राज्यपाल ने भी कुछ देर तक संताली भाषा में अपने विचार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने छात्रावास आदि का निरीक्षण किया और बच्चियों से पढ़ाई, सुविधा, सफाई, भोजन के संबंध में जानकारी ली। अदरो में कार्यक्रम के बाद राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू सड़क मार्ग से दूमका के लिए रवाना हो गयी। मंच संचालन जवाहर नवोदय के शिक्षक संजीव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन अदरो की शिक्षिका सरोज बाला चौधरी ने किया। मौके पर उपायुक्त डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया,एसपी पी मुरुगन, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार ¨सह, डीपीआरओ प्रभात शंकर, प्रभारी एसडीओ अमित प्रकाश, भूअर्जन पदाधिकारी विनय मिश्र आदि थे।