Move to Jagran APP

वयोवृद्ध कांग्रेसी अर्जुन यादव का निधन

साहिबगंज : वयोवृद्ध कांग्रेसी व स्वतंत्रता सेनानी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बजरंगी

By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)
वयोवृद्ध कांग्रेसी अर्जुन यादव का निधन
वयोवृद्ध कांग्रेसी अर्जुन यादव का निधन

साहिबगंज : वयोवृद्ध कांग्रेसी व स्वतंत्रता सेनानी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव के पिता अर्जुन यादव (101) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनका निधन रविवार की सुबह पौने नौ बजे स्थानीय भरतिया कॉलोनी स्थित प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव के निवास स्थान पर हुआ। बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव महादेवगंज ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को स्थानीय मुनीलाल श्मशान घाट में किया जाएगा। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया था और वे जीवनपर्यत कांग्रेसी रहे। वे अपने पीछे एक पुत्री व तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कांग्रेस के जयप्रकाश सिन्हा, हरेराम ओझा, विश्वनाथ तिवारी, मु. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, मुन्ना यादव, आनंद चौधरी, मु. निजामुद्दीन, जदयू जिलाध्यक्ष मो. मंसूर व मो. मुंतसीर, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव, मो. रिजवान आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.