दूर हो गंगा पुल टेंडर मामले में जनता का भ्रम
साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को समिति के एलसी रोड स्थित कार्यालय में हुई
साहिबगंज : गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को समिति के एलसी रोड स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बीते 17 नवंबर को साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का टेंडर होना था। लेकिन इतने दिनों के बाद भी पता नहीं चल रहा है की टेंडर हुआ या फिर तिथि आगे बढ़ा दी गयी है। जनता भी यह जानने को उत्सुक है कि हुआ क्या। जनता क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत कुमार ओझा, जिला प्रशासन से गंगा पुल को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग कर रही है। इसे लेकर समिति का एक शिष्टमंडल उपायुक्त से मिलकर गंगा पुल की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेगी। बैठक में आंदोलन को गति देने के उद्देश्य से डॉ. विजय कुमार को समिति का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में डॉ. विजय कुमार,प्रदीप कुमार, विनोद कुमार यादव, मोहन लाल साह, उदय कुमार साह, वैद्य कृष्ण कुमार, मो. शमीम, उदय शंकर, शोभेंद्र कुमार, भोलानाथ साह, छोटे लाल चौधरी, मो. मुस्तफा मौजूद थे।