रैली निकालकर होगा सीएनटी एसपीटी का विरोध
बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बोरियो संथाली गांव में वृहस्पतिवार को झारखंड दिशोम पार्टी
बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बोरियो संथाली गांव में वृहस्पतिवार को झारखंड दिशोम पार्टी एवं आदिवासी सेगेल के बैनर तले एक बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे झारखंड दिशोम पार्टी के अध्यक्ष आनंद मुर्मू ने बताया कि सीएनटी एसपीटी एक्ट के खिलाफ पूरे संथाल परगना में मोटर साइकिल रैली निकालने का निर्णय लिया गया। 17 से 23 दिसंबर तक मोटर साइकिल रैली निकाल कर इस विधेयक का विरोध किया जाएगा।
आनंद मुर्मू ने सूबे के सभी आदिवासी विधायकों से एकजुट रहने के अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी विधायक चाहें तो विधान सभा भंग कर सकते हैं। उन्होंने पार्टी स्तर से ऊपर उठ कर आदिवासी हित में काम करने का सलाह दी। इस मौके पर साहिबगंज जिला अध्यक्ष पटवारी मरांडी, गोड्डा जिलाध्यक्ष महेंद्र मरांडी, बरहेट विधानसभा संयोजक कमरु हेंब्रम, दुर्गा सोरेन, हरिचरण सोरेन, बरियार हेंब्रम, रत्नी टुडू, लुखी बास्की, ताला मोय मरांडी, मनीला हेंब्रम, मालोती हेंब्रम आदि मौजूद थे।