जेवीएम की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
उधवा (साहिबगंज) : झारखंड विकास मोर्चा (प्र) उधवा इकाई की बैठक गुरुवार को मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदा
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:38 PM (IST)
उधवा (साहिबगंज) : झारखंड विकास मोर्चा (प्र) उधवा इकाई की बैठक गुरुवार को मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में हुई। अध्यक्षता जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष सईद अख्तर ने की। बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार तथा जनहित के मामलों पर जोर दिया गया। झाविमो जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय के साथ संगठन में फेरबदल किए बिना पार्टी के विचारधारा, रीति-नीति व खुद को सक्रिय रखना होगा, तभी संगठन मजबूत होगा। बैठक में जुल्फिकार अंसारी, सेहबूद आलम, सैफुल शेख, तैयब हुसैन, हसरुल शेख, अशोक दास, शफीक शेख, तारिक अनवर, महीमुद्दीन शेख, अब्दुल मन्नान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें