गंगा में बहे दो बच्चे
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थानाक्षेत्र के महाराजपुर में शुक्रवार की शाम नहाने के क्रम दो बच्चे गंग
तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थानाक्षेत्र के महाराजपुर में शुक्रवार की शाम नहाने के क्रम दो बच्चे गंगा नदी की तेज धार में बह गए। जानकारी के अनुसार मीना बाजार महाराजपुर निवासी अशोक पंडित के 12 वर्षीय और रोमन पंडित के 11 वर्षीय पुत्र स्कूल से लौटकर तीसरे पहर लगभग साढ़े तीन बजे गंगा नदी में नहाने गए थे। दोनों बच्चे का नाम विष्णु पंडित है। नहाने के क्रम में ही दोनो गंगा नदी की तेज धार में बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने नाव से उसकी काफी खोजबीन की। नदी में जाल भी डाला गया, लेकिन दोनों बालक का कोई पता नही चल सका था। इधर घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसर गया है।