करंट प्रवाहित तार गिरने से झोपड़ी जली
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर मुहल्ले में बीते बुधवार की रात्रि एक झोपड़ी पर करंट प्रवाहित व
By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 05:58 PM (IST)
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर मुहल्ले में बीते बुधवार की रात्रि एक झोपड़ी पर करंट प्रवाहित विद्युत तार के गिरने से वह पूरी तरह जल गयी। हलांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, रात साढ़े बारह बजे के करीब करंट प्रवाहित तार मुहल्ले के दुखुवा मंडल की झोपड़ी पर जा गिरी। इससे निकली चिंगारी से उसमें आग लग गयी। झोपड़ी जलने से दुखुवा के समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें