Move to Jagran APP

शिक्षा विभाग में कर्मचारियों का रामराज

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के शिक्षा विभाग में कर्मचारियों का रामराज चल रहा है। कर्मचारी बिना सूचना के

By Edited By: Published: Sun, 01 May 2016 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 01:03 AM (IST)
शिक्षा विभाग में कर्मचारियों का रामराज

साहिबगंज : साहिबगंज जिले के शिक्षा विभाग में कर्मचारियों का रामराज चल रहा है। कर्मचारी बिना सूचना के अक्सर गायब रहते हैं। कर्मचारियों पर सख्ती के बाद शिक्षा विभाग के पटरी पर लौटने की उम्मीद की जा सकती है। जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में बीएसएनएल का नेटवर्क भी सही तरीके से काम नहीं करने के कारण सभी कर्मचारियों की हाजरी भी सही तरीके से नहीं बन पा रही है। विभाग के कई कर्मचारियों के अक्सर गायब रहने शिकायत पर उपायुक्त ने हकीकत जानने के लिए कार्यालय का औचक निरीक्षण करवाया।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के वरीय लिपिक सुनील हेम्ब्रम दुमका में जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में, लिपिक पंकज कुमार नीलम जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पाकुड़ में, लिपिक शरतचंद्र गोस्वामी प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय दुमका और लिपिक मो. मंजूर आलम जिला शिक्षा पदाधिकारी गोड्डा के कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं जबकि जीप चालक सुरेश साह भी जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ के कार्यालय में कार्यरत हैं।

उपायुक्त के निर्देश पर जब औचक निरीक्षण किया गया तो विनोद कुमार तिवारी, मनोज कुमार झा, राजकिशोर राम उपस्थित नहीं मिले। राजेश कुमार उपस्थिति दर्ज करने के बाद गायब थे। मनोज कुमार महतो, राहुल आनंद सिंह, प्रेमलता हेम्ब्रम, चंदन कुमार ठाकुर, राजहंस कुमार व कुमार गौरव गायब पाए गए। इसके अलावा जयप्रकाश सागर उपस्थिति बनाकर अनुपस्थित थे। आदित्य राज व पंकज मुर्मू गायब मिले। दरअसल जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों का रामराज चल रहा है। कोई भी काम समय पर संभव नहीं हो पा रहा है। शिक्षक व जिला के स्कूलों से आने वाले कर्मचारी काम कराने के लिए भटकते रहते हैं। इसको जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

-------

'जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से कर्मचारियों के अक्सर गायब रहने की शिकायतें मिल रही थी। इस कारण डीसीएलआर से जब औचक निरीक्षण कराया गया तो वास्तविक स्थिति का पता चला। कर्मचारियों का वेतन काटने के अलावा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है।

उमेश प्रसाद सिंह

उपायुक्त, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.