अपनी नीतियों से दूर हो रहा झामुमो
उधवा (साहिबगंज) : उधवा हाई स्कूल के खेल स्टेडियम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के मिलन समारोह मे
उधवा (साहिबगंज) : उधवा हाई स्कूल के खेल स्टेडियम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के मिलन समारोह में झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एमटी राजा के नेतृत्व में झामुमो के 450 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं दक्षिण मालदा के कांग्रेस सांसद अबू हासेम खान चौधरी ने पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। झामुमो छोड़ने पर मो. ताजुद्दीन राजा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हाल के दिनों में अपने पुरानी नीति से दूर चला गया है। पार्टी दलालों के चक्कर में गलत निर्णय ले रही है। मैं दो-दो बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुआ हूं। लेकिन बिना किसी कारण के जिला कमेटी को भंग कर दी गई। जिप अध्यक्ष चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने गलत नहीं करने पर भी उसके विरूद्ध निर्णय लिया। ऐसे में काफी सोच समझकर और आम सहमति से देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।
मौके पर अपने संबोधन में आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर जो लोग इसमें शामिल हुए हैं, उनका मान सम्मान व मर्यादा का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिन व सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश की सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन ना तो अच्छे दिन आए और ना विकास झलक रहा है। अगर ऐसा होता तो भाजपा बिहार का चुनाव नहीं हारती। कार्यक्रम को बजरंगी यादव, अनिल ओझा, अनुकूल मिश्रा, मोनिका किस्कू, भावना गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोफक्कर हुसैन ने की। मंच संचालन जयप्रकाश चौरसिया व गुलाम रब्बानी ने किया। इस अवसर पर प्रो.जहूर आलम, ऐनुल हक अंसारी, तनवीर आलम, मुरशाद अली, एकलाख नदीम, राजू अंसारी, आफताब आलम, मो.बदरूद्दीन, उमेद अली, कृष्णा सिंह, अधीर मंडल, मो.जलाल, डीएन सिंह, मो.कलीमुद्दीन, घीसु शेख, नसीम शेख, बाबुल शेख मौजूद थे।
सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित मिलन समारोह में झामुमो के एमटी राजा के साथ जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली उसमें जिप सदस्य दामिनीका मुर्मू, उधवा प्रमुख बसंती हांसदा, उप प्रमुख जियाउल शेख, पूर्व उप प्रमुख ऐनुल हक अंसारी, राजमहल झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बेलाल शेख, राजमहल नगर अध्यक्ष मो.आजाद, उधवा प्रखंड सचिव मो.अयूब, मो.नेहारूल इस्लाम, मो.सलाउद्दीन, आवेदिन शेख, मोतीउर रहमान, सरकार मुर्मू, सोना टुडू सहित अन्य शामिल हैं।