युवा संसद में समस्याओं पर चर्चा
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो बाजार पंचायत भवन सभागार भवन में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज की ओर
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो बाजार पंचायत भवन सभागार भवन में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज की ओर से प्रखंडस्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन बोरियो बाजार की मुखिया मीना बास्की, जिप सदस्य वरण किस्कू एवं नेहरू युवा केन्द्र साहिबगंज के बलराम दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर बलराम दास ने पड़ोस युवा संसद के माध्यम से जन समस्याओं को पदाधिकारियों के पास रख समाधान करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो के लोगों को प्रतिनिधित्व करना तथा युवा मंडल और महिला मंडल के मौजूदा नेटवर्क में वृद्धि करना है। मौके पर गिरिजानंद रत्नाकर, महेन्द्र कुमार साह, अनिल बेसरा, सुमन कुमारी, चंदन साह, सुनील सोरेन, अशोक सोरेन, राजेन्द्र साह सहित अन्य उपस्थित थे।