कोमेन के प्रभाव में साहिबगंज
चक्रवातीय तूफान कोमेन के प्रभाव में साहिबगंज जिला भी आ गया है। शुक्रवार की रात से मंडरानेवाले बादल श
चक्रवातीय तूफान कोमेन के प्रभाव में साहिबगंज जिला भी आ गया है। शुक्रवार की रात से मंडरानेवाले बादल शनिवार की सुबह से ही बरस रहे हैं। बारिश के बाद से शहरी क्षेत्रों में कई स्थान पर जलजमाव हो गया है। सड़कों पर जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो गया है। हालांकि कृषि बहुल इलाकों में किसान तेजी से धनरोपनी का कार्य कर रहे हैं।
जिला कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. अमृत कुमार झा ने बताया कि चक्रवातीय तूफान का असर साहिबगंज जिले में भी है। बताया कि शनिवार तीन बजे दिन तक जले में 14 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि बारिश से जहां खेतों में ज्यादा जल जमाव होगा वहीं फसल बर्बाद होगी। अन्यथा धान की फसल को बारिश से नुकसान नहीं होगी। क्योंकि अभी बारिश का सीजन है। रविवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना अमृत ने व्यक्त किया है।
इधर गंगा के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के साहिबगंज कार्यालय के इंचार्ज रंजित कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगा नदी शनिवार सुबह साहिबगंज में 25.580 मीटर पर बह रही है। जो खतरे के निशान 27.250 मीटर से काफी नीचे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि बक्सर से लेकर फरक्का तक सभी स्थानों पर कमोवेश बारिश होने के कारण जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।