धारदार हथियार से वृद्ध की हत्या
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़गांव गांव में शनिवार की सुबह एक वृद्ध
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 01:04 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 01:04 AM (IST)
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़गांव गांव में शनिवार की सुबह एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका शव मक्के के खेत से बरामद किया गया। शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त गांव निवासी जोमे पहाड़िया (60) का शव गांव के समीप मक्के के खेत से बरामद हुआ है। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। हत्या किसने और क्यों, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें