युग पुरुष थे भारत रत्न डॉ. कलाम
भारत के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को बाट
भारत के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को बाटा चौक के समीप एक शोक समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा डॉ. कलाम एक युग पुरुष थे। वे भले ही इस दुनिया में नहीं है बल्कि देश के करोड़ों लोगों के दिनों में उन्होंने अपना स्थान बनाया है। हमें भारत मां के ऐसे सपूत पर गर्व है। इसके पूर्व समारोह में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके पूर्व शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष अनंत कुमार सिन्हा ने कहा डॉ. कलाम जितने महान वैज्ञानिक थे उतने ही महान इंसान भी थे। देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य को सदैव याद रखा जाएगा। मौके पर मनोज कुमार यादव, पंकज चौधरी, अवधेश कुमार यादव, मनोज कुमार पासवान, प्रो. कमल महावर, अनिल कुमार सिन्हा, सुदामा महतो आदि मौजूद थे।