मानव तस्करी में जेल
संवाद सहयोगी, बरहेट : बरहेट प्रखंड के डोराय संथाली के गुलिया पहाड़िया ने अपने पुत्र बड़ा राई पहाड़िया क
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 06:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरहेट : बरहेट प्रखंड के डोराय संथाली के गुलिया पहाड़िया ने अपने पुत्र बड़ा राई पहाड़िया को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने और गायब करने का आरोप लगाकर बरहेट थाना में मानव तस्करी का मामला दर्ज कराया है। गुलिया पहाड़िया ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पुत्र बड़ा राई पहाड़िया को सूरजा पहाड़िया दिल्ली ले गया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका पुत्र घर नहीं लौटा है। पुलिस ने इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर सूरजा पहाड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ब्रहमदेव चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें