दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : थाना क्षेत्र के लबरी गांव में मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में ध
संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : थाना क्षेत्र के लबरी गांव में मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में धुत पति मंटू पंडित ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी रीना देवी (25 वर्ष)को जलाकर मार डाला। इस संबंध में बोरियो थाना क्षेत्र के चांदनी चौक निवासी लड़की के पिता लूटन पंडित ने अपने दामाद मंटू सहित देवर राजकिशोर, देवनारायण व सावित्री देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद लड़की के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंटू शराब पीकर पत्नी से बाइक के लिए उलझ गया। बात बढ़ी तो आक्रोशित मंटू ने घर में रखे किरोसिन पत्नी के शरीर पर डालकर आग लगा दी। जिससे घटनास्थल पही ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। लड़की के पिता लेटन पंडित ने बताया कि उसकी बेटी की शादी पांच वर्ष पूर्व लबरी टोला नीचे बस्ती के मंटू के साथ की थी। शादी के बाद से ही मंटू व उसके घरवालों की ओर बाइक की मांग की जा रही थी। बाइक नहीं देने पर मंगलवार की देर शाम उसको जलाकर मार डाला गया। यह सूचना उसे उसी गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर दी है। इस संबंध में बरहेट थाना प्रभारी ब्रहमदेव चौधरी ने पूछे जाने पर बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।