पारिवारिक विवादों का होगा निपटारा
संस, पाकुड़: व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में बुधवार को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश
संस, पाकुड़: व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्याय सदन में बुधवार को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सिफात अहमद ने 11 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इस तिथि को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसमें पारिवारिक विवाद, भरणपोषण, खरपोश, तालाक आदि से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता के माध्यम से वादों का निष्पादन किया जाएगा। बताया कि तलाक, विदाई, भरण पोषण खरपोश से संबंधित 219 तथा परिवारिक विवाद के 119 मामले लंबित है। मामलों के संबंधित दोनों पक्षों को 11 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में हाजिर होने का नोटिस भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठकर कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है। लंबित मामलों सूची तैयार कर ले। बताया कि अधिक -अधिक मामलों का आपसी सुलह समझौता से निष्पादन हो इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से यह लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के सवि सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्रा सहित न्याय कर्मी मौजूद थे।