स्थानीयता तय करने में दिखाएं गंभीरता
साहिबगंज : झारखंड दिशोम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर स्थानीयता
साहिबगंज : झारखंड दिशोम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर स्थानीयता को पारित करने में गंभीरता दिखाने की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से की। परंपरागत हथियारों से लैस आदिवासी सेंगेल अभियान एवं झारखंड दिशोम पार्टी कार्यकर्ताओं ने आनंद मुर्मू के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंडी जन 14 साल से आत्माविहीन शरीर ढोने को मजबूर हैं। आदिवासी व मूलवासी के लिए स्थानीयता का मामला लटका हुआ है। आनंद मुर्मू ने बताया कि भारत के विकास के नाम पर पहले भी झारखंड क्षेत्र में लगभग 30 लाख एकड़ जमीन हड़प कर 30 लाख आदिवासियों को विस्थापित किया गया है। बिरसा मुंडा के सपनों को सच बनाने वाले स्थानीयता नीति को मुख्यमंत्री लागू करें। इसका विस्तृत प्रारूप पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी 23 अगस्त 13 को प्रेषित किया गया था मगर वे भी बेकार साबित हुए हैं।