Move to Jagran APP

मछली मारने के दौरान गंगा में डूबा युवक

तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा गंगा घाट में शुक्रवार की दोपहर मछली मारने के दौरा

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 04:15 AM (IST)
मछली मारने के दौरान गंगा में डूबा युवक

तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के सरकंडा गंगा घाट में शुक्रवार की दोपहर मछली मारने के दौरान डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गोताखोर ने दो घटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजन को सौंप दिया गया। इस घटना से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

युवक के साथ मछली पकड़ने गए शकर मंडल, विश्वनाथ मंडल, अजीत बागदी, गुड्डू मंडल ने बताया कि नौगच्छी का सपन मंडल (22) सरकंडा गाव के सामने गंगा नदी में उतरकर मछली पकड़ रहा था। आसपास ही और लोग भी मछली मार रहे थे। चार-पाच साल पूर्व यहा कटाव निरोधी काम हुआ था। वहा काफी बोल्डर बिछा हुआ है। वहीं घुसकर सपन मंडल मछली पकड़ रहा था। अचानक वह गायब हो गया। पाच-दस मिनट बीतने के बाद दोस्तों को अनहोनी की आशका होने लगी। धीरे-धीरे यह बात पूरे गाव में फैल गई। इसके बाद राजमहल के गोताखोर राजकुमार महतो ने काफी मशक्कत के बाद नदी से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी और इसकी तैयारी भी चल रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.