शीघ्र गिरफ्तार होंगे हत्यारे: एसपी
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने मृतक व्यवसायी अनुराग जैन के पिता प्रद
संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने मृतक व्यवसायी अनुराग जैन के पिता प्रदीप जैन एवं उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस दो दिन के अंदर अनुराग के हत्यारों विकास जैन व अशोक जैन को गिरफ्तार कर लेगी। बुधवार को एसपी ने कासिम बाजार निवासी प्रदीप जैन के निवास पर भ्रमण के क्रम में कहा कि दोषी कहीं भी छुपा हो उसे अवश्य हीं ढूंढ लिया जाएगा। अनुराग के पिता प्रदीप जैन ने एसपी से सुरक्षा की मांग की। मौके पर मौजूद बहन निकिता जैन ने आरोपी विकास व अशोक की पत्नियों क्रमश: स्वीटी जैन व सुनीता जैन को भी हत्या के मामले में संलिप्त बताते हुए उन दोनों की भी गिरफ्तारी की मांग की। उसने अपने दोनो हत्यारे चाचा के बैंक खातों को सील करने के साथ-साथ विकास व अशोक के नाम से ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 23 बी 8798 एवं डब्ल्यू बी 23 बी 4304 को भी जब्त करने की मांग की है। मौके पर मनोज जैन, विनोद अग्रवाल, संजय भुवानियां सहित अन्य परिजन भी मौजूद थे।