Move to Jagran APP

सदस्यता को भाजपाइयों ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): भाजपा की राजमहल नगर इकाई ने आठ से दस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 06:40 PM (IST)
सदस्यता को भाजपाइयों ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): भाजपा की राजमहल नगर इकाई ने आठ से दस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। उक्त बातों का निर्णय बुधवार को नया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज घोष की अध्यक्षता में आयोजित नगर भाजपा के सदस्यों की बैठक में लिया गया। सदस्यता प्रभारी शिवशंकर यादव व कृपानाथ मंडल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एक फरवरी से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में योजनाबद्घ तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान देवदास पाल, संजीव डे, मधुप गुंजन, निर्भय सिंह, उमाकांत मंडल, किशोर जैन, वरूण साहा, दिनेश उपाध्याय, शरद यादव, राहुल साहा, यश चिरानियां, धर्मवीर पासवान, मुन्ना यादव, डब्बू अग्रवाल थे।

loksabha election banner

उधवा : मोहनपुर पंचायत के बाघपिंजर गेस्ट हाउस परिसर में भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक हुई। जिसमें पंचायत स्तर पर प्रभारियों का चयन किया गया एवं सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विधायक अनंत कुमार ओझा ने सदस्यों को संगठन मजबूती का गुर सिखाया। विक्रम सरकार, सुनील प्रमाणिक, ललन राय, गौतम झा, निमाई मंडल, नयन मिश्रा, संजय मंडल, बच्चू मंडल, विश्वजीत मंडल, सुभाष मंडल, धर्मराज मंडल मौजूद थे।

बोरियो : प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह की अध्यक्षता में हुई। प्राथमिक सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाने के नियमों की जानकारी सदस्यों को दी गई। बैठक में सदस्यता प्रभारी उत्पल दत्ता, जयकांत भगत, शिवशंकर पंडित, मो.कैश अंसारी, रंधीर साह, मो. गफ्फार अंसारी, दयाल साह, हृदयानंद साह, उपेन्द्र प्रसाद, श्यामल दत्ता, विजय यादव, मो.मुरसलीम अंसारी, राज कुमार थे।

----

कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

बरहड़वा: बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बरहड़वा हाई स्कूल सभागार में हुआ। प्रखंड अध्यक्ष छठू लाल साहा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनंत तिवारी मौजूद थे। छठू लाल साह ने बताया कि प्रखंड से 30 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसको लेकर नए पुराने कार्यकर्ता अभियान में जुटे हैं। 1 जनवरी से 3 फरवरी तक महासदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से अभियान की सफलता की अपील की। इस मौके पर तुफानी साह, दिलीप साह, संजीव गुप्ता, प्रभात, कृष्णकांत, अनुभव भगत, प्रदीप, नियती देवी, दीनबंधु दास, रविन्द्र भगत, रणवीर गुप्ता, मजीबुल रहमान, डुब्बा मंडल, अशोक रमानी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.