प्रदर्शनी में कस्तूरबा स्कूल अव्वल
जासं, साहिबगंज: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को शहर के टाउनहाल पोखरिया में जिला स
जासं, साहिबगंज: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को शहर के टाउनहाल पोखरिया में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने अपने माडल का प्रदर्शन किया। इसमें कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरहेट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
गुरुवार को टाउन हाल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण व बिजली उत्पादन के वैकल्पिक श्रोत से संबंधित माडल का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक के रूप में साहिबगंज महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.सोमनाथ सान्याल, डा. मदीर कुमार व डा. शिवशंकर झा शामिल हुए। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान बरहेट के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माडल को दिया गया। इसका निर्माण छात्रा पूजा कुमारी व पुष्पा कुमारी ने किया था। इसने अपने माडल में कचरा संकट व इसके समाधान को दिखाया है। दूसरा स्थान आदर्श कन्या मध्य विद्यालय पोखरिया के माडल को दिया गया। इसमें उर्जा संसाधन व संरक्षण को दिखाया गया है। इसका निर्माण सुरभि कुमारी व मधुलता कुमारी ने किया। तीसरे स्थान पर भी कस्तुरबागांधी आवासीय विद्यालय बरहेट ही रहा। इसकी छात्रा प्रतिमा कुमारी व प्रियंका हेम्ब्रम ने सामुदायिक स्वास्थ्य पर अपने माडल का प्रदर्शन किया था। सभी विजेता प्रतिभागियों के माडल को जिला शिक्षा पदाधिकारी भेलेरियान तिर्की द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में यह प्रतियोगिता काफी मददगार साबित होगी। इस प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर शिक्षा विभाग देगा।