नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का पर्चा फेंका
साहिबगंज : साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र तथा गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र में शुक्र
साहिबगंज : साहिबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र तथा गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नक्सली ने दस किमी परिधि में वोट बहिष्कार पर्चा फेंका है। पर्चा फेंके जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और इन क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। ताकि मतदाताओं में भय का माहौल कायम नहीं हो।
जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कीर्तनियां पंचायत के पकड़िया, कीर्तनिया मोड़ से पेट्रोल पंप तक के साथ ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रात में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का पर्चा फेंका है। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस हरकत में आई। साहिबगंज के पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने गोड्डा के पुलिस कप्तान से फोन पर बात की। एसपी ने संबंधित क्षेत्रों में पुलिस चौकसी बढ़ाने को निर्देश दिया है। पुलिस ने अभियान चलाते हुए पर्चे को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डरने की बात नहीं है। मतदाता निर्भीक हो अपना मतदान करें। पुलिस प्रशासन अपना काम मुस्तैदी से करेगा।