Move to Jagran APP

सौतेली मां ने की मासूम की हत्या

By Edited By: Published: Tue, 09 Sep 2014 07:45 PM (IST)Updated: Tue, 09 Sep 2014 07:45 PM (IST)
सौतेली मां ने की मासूम की हत्या

उधवा (साहिबगंज) : सौतेली मां सीमा देवी ने मासूम विक्रम साहा की हत्या कर मातृत्व को कलंकित कर दिया। यह घटना राधानगर थाना क्षेत्र के अजमत विश्वास टोला अमानत की है। इस संबंध में लड़के के दादा के बयान पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

बताया गया कि अमानत निवासी रामचंद्र साहा की दूसरी पत्नी ने सोमवार को तड़के सौतेले बेटे विक्रम साहा (10 वर्ष) को शौच कराने घर की पीछे ले गई। वहां पहले उसकी गला दबाकर हत्या की और फिर उसे गड्ढे में धकेल दिया। इस घटना को मृतक की सगी बहन गीता साहा ने देखा। उसने राधानगर थाना प्रभारी निलेश कुमार को बयान भी दिया।

इस संबंध में मृतक के दादा किस्टो साहा के बयान पर मामला दर्जकर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को विक्रम साहा ने शौच लगने पर पहले अपनी दीदी गीता को यह बात बताई। गीता ने अपनी सौतेली मां को साथ ले जाने को कहा। घटना को अंजाम देने के बाद उसने गीता को चुप रहने की हिदायत देते हुए उसे पचास रुपया देकर दुकान भेज दिया और स्वयं डॉक्टर के पास जाने का बहाना बनाकर उधवा चली आई।

लंबे समय तक जब उसे घर में नहीं देखा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। दोपहर बाद उसका शव तालाब में तैरता मिला तो लोगों नें सोचा कि डूबने से उसकी मौत हुई। उसकी बहन के खुलासे के बाद शाम में पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पाकर सअनि रामकेवल मिस्त्री को अमानत भेजा गया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया।

रामचंद्र साहा की पहली पत्नी मिनोती साहा की तीन वर्ष पूर्व मौत हुई। मिनोती से रामचंद्र को दो पुत्री और एक पुत्र हुआ। बाद में इन्ही बच्चों की परवरिश के लिए वह फरक्का निवासी गौराग मंडल की पुत्री सीमा देवी से विवाह किया जिससे एक संतान है। रोजी-रोटी के लिए फिलहाल रामचंद्र साहा मुंबई में काम कर रहा है। उसके घर पर न रहने के कारण सौतेली संतानों के साथ सीमा देवी का बर्ताव ठीक नहीं था। सीमा देवी के इस कृत्य से सभी बच्चे एक बाद फिर अनाथ हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.