आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली अनियमितता
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 06:19 PM (IST)
राजमहल (साहिबगंज) : महासिंगपुर पंचायत के मुखिया गोविंद उरांव एवं पंचायत समिति सदस्य सामियल मरांडी ने मंगलवार को पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 62 में वितरण पंजी के अनुसार लाभुक को रेडी टू फूड कम मात्रा में वितरण पाया गया। केंद्र संख्या 65 में दिन के पौने बारह बजे एक भी बच्चा नहीं था। सेविका मीरा देवी ने पंजी दिखाने से इन्कार किया। केंद्र संख्या 66 को बंद पाया गया। केंद्र संख्या 69 में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। सेविका शहजादी बीबी ने जिन वस्तुओं के विवरण की बात कही, वह पंजी में दर्ज नहीं था। केंद्र संख्या 401 में उपस्थिति व पंजी सभी संतोषजनक पाए जाने की बात पंचायत प्रतिनिधियों ने कही। इस दौरान मानिक साहा, जयराम महतो आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें