Move to Jagran APP

आठ को धरना देंगे भाजपा कार्यकर्ता

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 05:36 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 05:36 PM (IST)
आठ को धरना देंगे भाजपा कार्यकर्ता

महेशपुर : महेशपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता तमाल चंद्र बनर्जी ने की। इसमें प्रखंड में व्याप्त स्थानीय समस्याओं को लेकर आठ अगस्त को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। तमाल बनर्जी ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है। मनरेगा की राशि की

loksabha election banner

बंदरबांट की जा रही है। बिजली आपूर्ति अनियमित हो गई है। इंदिरा आवास में गड़बड़ी आदि के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं 14 से 18 अगस्त तक के बीच बूथस्तरीय विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में प्रभारी तपन मंडल, सम्मेलन प्रभारी प्रो. अनुग्राहित प्रसाद साह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनिल सिंहा, देवीधन टुडू, दुर्गा मरांडी, मोजेश टुडृू, सुरेन्द्र प्रसाद भगत, तमाल बनर्जी, नरेन साहा, साधन झा, फूलक घोष, विजय मरांडी, राजेंद्र शेखर सिंह आदि

मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.