Move to Jagran APP

भाजयूमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 07:15 PM (IST)
भाजयूमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जासं, साहिबगंज: अपहृत स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना भगत की सकुशल रिहाई की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर कमेटी की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपहरण के 15 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस व्यवसायी का कोई पता नहीं लगा पाई है। इस पूरे घटना क्रम में पुलिस की निष्क्रियता साफ परिलक्षित होती है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आनंद मोदी ने राज्य सरकार को विधि व्यवस्था सहित सभी मोर्चा पर विफल बताया। मौके पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष गब्बर पासवान, भाजपा के नगर महामंत्री पंकज चौधरी, हेमंत तांती, चंदन झा, अनिल चौधरी, पिंकु साह, अमित मंडल, राजेश साह, फुटुस, विवेक यादव, लालू रजक आदि थे।

बरहेट : बरहेट निवासी स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना भगत की अब तक बरामदगी नहीं होने पर भाजयुमो ने शनिवार को बरहेट बाजार स्थित सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तापस दत्ता ने किया। पुतला दहन के दौरान भाजपा के विजय भगत ने मुन्ना भगत की अविलंब बरामदगी की मांग की। मुख्यमंत्री व प्रशासन की विफलता को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, महामंत्री दीनरंजन दास, निरंजन भगत, संजय कुमार गुप्ता, राजेन्द्र ठाकुर, वर्णवास टुडू, निर्मला मुर्मू, मनोज सोरेन, सुशील भगत, निरंजन भगत थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.