डांस में संत ऊसला स्कूल अव्वल
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 06:15 PM (IST)
संसू, महेशपुर(पाकुड़): चंद्रपुरा स्थित उर्स लाइन प्राइमरी टीर्चर ट्रेनिंग कॉलेज में शनिवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य सिस्टर आगाथा व फादर अरविंद मिंज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं का चार समूह संत ऊसला, अंजला ,फादर जोन लावर्ड, संत आगेटीन बनाया गया था। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, बंगाली, राजस्थानी, काश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें संत ऊसला प्रथम, जोन लावर्ड द्वितीय व संत अजला तीसरे स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सिस्टर आगथा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समय-समय पर होना जरूरी है। इससे छात्र-छात्राओं का संपूर्ण विकास होता है। छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। इस मौके पर सिस्टर रेजिना, मिस लता, सिस्टर सलोनी, सिस्टर प्रभा ने आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें