वज्रपात से घर राख, तीन झुलसे
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 07:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज): बोरियो प्रखंड में तसर केंद्र के समीप शनिवार की सुबह फूस के एक घर पर ठनका गिरने से घर में आग लग गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में उक्त घर जल कर राख हो गया। तीन घायलों का इलाज बोरियो सीएचसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह 4 बजे मदन पंडित के घर पर ठनका गिरा। इसमें मदन पंडित 50 वर्ष, विमला देवी 40 वर्ष व मुन्ना पंडित घायल हो गया। तीन लोग घटना के समय गहरी नींद में सो रहे थे, इस बीच घर पर ठनका गिर गया। इससे फूस का घर जल कर राख हो गया। इस घटना में घर में रखा सारा समान एवं पैसा जल गया। पीड़ित परिवार ने मुआवजा के लिए अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें