झाविमो मनाएगा सिदो-कान्हू की जयंती
By Edited By: Published: Tue, 08 Apr 2014 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2014 06:45 PM (IST)
बरहेट (साहिबगंज) : सिदो-कान्हू की जयंती मनाने के लिए मंगलवार को झाविमो की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिष हेब्रम ने की। जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव ने बताया कि 11 अप्रैल को झाविमो क्रांतिस्थल पंचकठिया से रोड शो करेगा। सभी कार्यकर्ता भोगनाडीह पहुंच कर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.स्टीफन मरांडी, महेशपुर विधायक मिस्त्री सोरेन, पार्टी प्रत्याशी डॉ.अनिल मुर्मू भी शामिल होंगे। बैठक में प्रखंड चुनाव संचालन समिति ने अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। 16 अप्रैल को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के आगमन की तैयारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में होपना टुडू, तबरेज आलम, संतोषणी मरांडी, दिलीप भोली, बबन सिंह, अमानुल्ला अंसारी, शरीफ अंसारी, सुनील सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें