राजधानी में लगा रहा जाम, रेंगते रहे वाहन
रांची : दुर्गा पूजा की खरीददारी के लिए राजधानी रांची में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 01:00 AM (IST)
रांची : दुर्गा पूजा की खरीददारी के लिए राजधानी रांची में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस को कोई व्यवस्था नहीं रहने से पूरी राजधानी जाम से जूझ रही है। लोग कराहते हुए गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। बुधवार को मेन रोड में वाहन रेंगते रहे। पैदल चलना भी मुश्किल था। इसके अलावा शहर का रातू रोड, हरमू रोड, सर्कुलर रोड, डंगराटोली, बहू बाजार, कोकर रोड, कचहरी रोड, काटा टोली चौक समेत अन्य कई जगहों पर जाम लगी थी। लोग परेशान रहे। हालांकि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी जुटे रहे। सहायक सड़कों की ओर रूट डायवर्ट भी किया गया। कंट्रोल रूम से लगातार पुलिसकर्मियों को निर्देश मिलते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें