फूलचंद के खिलाफ कार्रवाई संभव
रांची : सिंदरी के भाजपा विधायक फूलचंद मंडल पार्टी की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। उन्होंने मंगलवार
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
रांची : सिंदरी के भाजपा विधायक फूलचंद मंडल पार्टी की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था। मंडल ने अपने ही दल के बाघमारा से विधायक ढुलू महतो की भी आलोचना की थी। मंडल ने कहा था कि रघुवर दास ढुलू सरीखे विधायकों को संरक्षण दे रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने उनकी गतिविधियों का संज्ञान लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा इस मामले में निर्णय लेंगे। पार्टी ने उनके बयान को गंभीरता से लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें