बीजेपी किसानों के हित में करेगी काम
रांची : बीजेपी रांची महानगर किसान मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक बुधवार महानगर कार्या
रांची : बीजेपी रांची महानगर किसान मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक बुधवार महानगर कार्यालय में हुई। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया। बैठक में सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया गया।
बैठक में बीजेपी रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि महानगर के चुटिया, बरियातु, अरगोड़ा, पंडरा, गोंदा सहित कई मंडलों में किसानों की अच्छी संख्या है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। बैठक का संचालन नीरज प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन राजु सिंह ज्ञापन ने किया। इस दौरान मुकेश सिंह, लाल प्रमोदनाथ, अंचल तिवारी, कैलाश महतो, सत्येंद्र सिंह, जुगनु साहू, नरेंद्र पांडेय, विवेक साहू समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।