Move to Jagran APP

कांग्रेस के रांची बंद का आंशिक असर, एमजी मार्ग की कई दुकानें बंद

कांग्रेस नेता आलोक दुबे, रमा खलखो, आभा सिंह के नेतृत्व में एमजी मार्ग के ओवर ब्रिज के पास से जुलूस निकाला गया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 03:19 PM (IST)
कांग्रेस के रांची बंद का आंशिक असर, एमजी मार्ग की कई दुकानें बंद
कांग्रेस के रांची बंद का आंशिक असर, एमजी मार्ग की कई दुकानें बंद

रांची, जागरण संवाददाता। जहरीली शराब से हुई आमजनों की मौत, रिम्स सहित राज्य के अन्य अस्पतालों में बच्चों की हुई मौत के खिलाफ कांग्रेस का रांची बंद का आंशिक असर देखा गया।

loksabha election banner

 बंद करवाने सड़क पर उतरे कांग्रेस व झाविमों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दुकानें बंद करवाई। दुकाने बंद करवाते व प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोरहाबादी स्थित कैंप जेल भेज दिया।

कांग्रेस नेता आलोक दुबे, रमा खलखो, आभा सिंह के नेतृत्व में एमजी मार्ग के ओवर ब्रिज के पास से जुलूस निकाला गया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अलबर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ ही रहे थे कि पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बस में बिठाकर कैंप जेल भेज दिया गया। 

इसके अलावा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर कैंप जेल भेज दिया। इसमें राजेश कुमार गुप्ता,  लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

इसके अलावा झाविमो के कई कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे उन्हें भी पुलिस ने कैंप जेल भेज दिया। कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है शराब पीने से आम जनों की मौत हो रही है।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब से मौतों के खिलाफ आज रांची बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.