नक्सलियों का झारखंड-बिहार बंद आज
गुमला के पालकोट में पुलिस मुठभेड़ में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य आशीष दा के मारे जाने के विरोध में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार को झारखंड-बिहार में एक दिन का बंद बुलाया है। माओवादियों का आरोप है कि पुलिस ने आशीष को मुठभेड़ में नहीं मारा बल्कि उसकी हत्या की गई है।
राज्य ब्यूरो, रांची। गुमला के पालकोट में पुलिस मुठभेड़ में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य आशीष दा के मारे जाने के विरोध में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार को झारखंड-बिहार में एक दिन का बंद बुलाया है। माओवादियों का आरोप है कि पुलिस ने आशीष को मुठभेड़ में नहीं मारा बल्कि उसकी हत्या की गई है।
बंद का ऐलान बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी द्वारा किया गया है। नक्सलियों ने पुलिस के अभियान को ऑपरेशन ग्रीन हंट पार्ट-2 की संज्ञा दी है।
बंद को देखते हुए झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आइजी एमएस भाटिया ने कहा कि शुक्रवार के बंद को लेकर माओवादियों द्वारा पर्चे बांटे गए है। पुलिस सतर्क है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया है।