Move to Jagran APP

Corona Update@6JULY: झारखंड में सिविल सर्जन समेत 46 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2861; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में 12 और रांची में 10 कोरोना मरीज मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:40 AM (IST)
Corona Update@6JULY: झारखंड में सिविल सर्जन समेत 46 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2861; जानें ताजा हाल
Corona Update@6JULY: झारखंड में सिविल सर्जन समेत 46 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 2861; जानें ताजा हाल

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Coronavirus Jharkhand News Update झारखंड में एक सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव मिले, इसके बाद पूरे स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में खलबली मच गई। शासन-प्रशासन सिविल सर्जन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सकते में आ गया है। कोरोना संक्रमित सीएस को आनन-फानन में रांची बुला लिया गया है, उन्‍हें कोविड अस्‍पताल में दाखिल कराया जा रहा है। आज कुल कोरोना संक्रमित की संख्‍या 46 हो गई है। इधर धनबाद में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। मरने के बाद इस महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

loksabha election banner

सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जमशेदपुर में 12, रांची में 10 और धनबाद में 7 कोरोना मरीज मिले हैं।  जबकि 23 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त होकर स्‍वस्‍थ हुए हैं। पूर्वी सिंहभूम में 12, रांची में 10, धनबाद में 7, सरायकेला व हजारीबाग में 04, चतरा में तीन, कोडरमा व लोहरदगा में दो तथा पलामू व लातेहार में एक नए मरीज मिले। इधर पूर्वी सिंहभूम में छह, लोहरदगा में चार,  देवघर तथा कोडरमा में तीन-तीन, गुमला में दो, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू, तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए।

धनबाद में मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव निकली महिला

  • नए मामले : 46
  • आज स्वस्थ : 23
  • सक्रिय मरीज :  773
  • अब तक स्वस्थ : 2068
  • अब तक मौत : 20
  • कोरोना के कुल मामले : 2861
  • अबतक हुई जांच : 159176
  • सोमवार को हुई जांच : 2390

सिविल सर्जन, दो गर्भवती महिला सहित 46 कोरोना पॉजिटिव

सोमवार को लोहरदगा जिले के सिविल सर्जन और रांची की दो गर्भवती महिलाओं सहित राज्य में कोरोना के 46 नए मरीज मिले। वहीं कोरोना से संक्रमित 23 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हुए। उधर, कोरोना के नए मरीज मिलने और मरीजों के स्वस्थ होने के सिलसिले के बीच रविवार देर रात धनबाद के पीएमसीएच में धनबाद के भूली निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। हृदय रोग से जूझ रही इस 55 वर्षीय महिला का लंबे समय से वेल्लोर में इलाज चल रहा था। मौत से दो दिन पहले उसने घर में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी। इस महिला की मौत के बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महिला के घर में पति, पुत्र और महिला की पोती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस परिवार के संपर्क में आए 70 लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

झारखंड में सोमवार को मिले 46 कोरोना संक्रमित

  1. जमशेदपुर : 12
  2. रांची : 10
  3. धनबाद : 7
  4. हजारीबाग : 04
  5. सरायकेला : 04
  6. चतरा : 03
  7. लोहरदगा : 02
  8. कोडरमा : 02
  9. पलामू : 01
  10. लातेहार : 01

राज्य में अबतक 2068 लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमण से मुक्त

सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 12, रांची में10, धनबाद में सात, हजारीबाग तथा सरायकेला में चार-चार, चतरा में तीन, लोहरदगा तथा कोडरमा में दो-दो तथा पलामू तथा लातेहार में एक-एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ, पूर्वी सिंहभूम में छह, लोहरदगा में चार, धनबाद, देवघर तथा कोडरमा में तीन-तीन, गुमला में दो, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए।

रांची में  तीन पुलिसकर्मियों समेत 10 मिले संक्रमित

इधर, रांची में लगातार मरीज मिलने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। सोमवार को यहां चार पुलिसकर्मियों समेत 10 नए मरीजों की पहचान हुई। इनमें तीन पुलिसकर्मी हिंदपीढ़ी थाने में और एक महिला पुलिसकर्मी सुखदेवनगर थाने में तैनात हैैं। इससे पहले शनिवार को भी रांची के 5 पुलिस थाने से 6 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 773 हो गई है। अबतक कोरोना के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2861हो गई है। इनमें 2068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं। राज्य में अबतक 20 कोरोना मरीज की मौत हुई है। इनमें से अधिसंख्य अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

नौ जिले में 10 से कम सक्रिय केस

राज्य में वर्तमान में जामताड़ा में कोई नया केस नहीं है। वहीं, नौ जिले में 10 से भी सक्रिय केस है। इनमें चतरा, दुमका, गोड्डा, खूंटी, लातेहार, पाकुड़, पलामू, रामगढ़ तथा सिमडेगा शामिल है।

झारखंड में सोमवार को 23 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्‍त

  1. जमशेदपुर : 06
  2. लोहरदगा 04
  3. देवघर 03
  4. कोडरमा 03
  5. गुमला 02
  6. गिरिडीह 01
  7. पाकुड़ 01
  8. पलामू 01
  9. हजारीबाग 01

किस जिले में कितने सक्रिय केस

जिला  सक्रिय केस  स्वस्थ हुए  मौत कुल मामले

  1. बोकारो 15 34 02  51
  2. चतरा 08  49  00  57
  3. देवघर  12  38  00  50
  4. धनबाद  74  122  01  197
  5. दुमका  06  07 00  13
  6. पूर्वी सिंहभूम  263  252  02  517
  7. गढ़वा  14 97  00  11
  8. गिरिडीह  21  81  02  104
  9. गोड्डा 03  08  00  11
  10. गुमला  35  83 01  119
  11. हजारीबाग  35  169 03  207
  12. जामताड़ा 00  28  00  28
  13. खूंटी  04 27  01  32
  14. कोडरमा 44 159  01  204
  15. लातेहार  07 53  00  60
  16. लोहरदगा 23  49  00  72
  17. पाकुड़  04  31  00  35
  18. पलामू  09 60  00  69
  19. रामगढ़  07  115  00  122
  20. रांची  105  169  04  278
  21. साहिबगंज  12  03  02  17
  22. सरायकेला  53  35  00 88
  23. सिमडेगा 03  351  01  355
  24. पश्चिमी सिंंहभूम  16  48  00  64

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.