Move to Jagran APP

इरफान अंसारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से देंगे इस्‍तीफा, प्रदीप व बंधु का पार्टी में आने का कर रहे विरोध

Jharkhand. कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी अपने पद से इस्‍तीफा देंगे। वे प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 03:19 PM (IST)
इरफान अंसारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से देंगे इस्‍तीफा, प्रदीप व बंधु का पार्टी में आने का कर रहे विरोध
इरफान अंसारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से देंगे इस्‍तीफा, प्रदीप व बंधु का पार्टी में आने का कर रहे विरोध

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. इरफान अंसारी अपने पद से इस्‍तीफा देंगे। इरफान अंसारी आज शाम चार बजे रांची में प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने पद से इस्‍तीफा देंगे। वे प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल करने के विरोध में वे इस्‍तीफा दे रहे हैं।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा है कि एक यौन शोषण के आरोपी को कांग्रेस में शामिल किया जा रहा है। वह पार्टी का माहौल खराब करेगा। इरफान अंसारी ने कहा कि मैं प्रदीप यादव को अच्छी तरह से जानता हूं। यह व्यक्ति जहां भी जाता है, बर्बाद कर देता है। कांग्रेस पार्टी मेरी पार्टी है। प्रदीप यादव कांग्रेस में आएगा तो पार्टी कमजोर हो जाएगी। यह व्यक्ति कांग्रेस को कमजोर करने के लिए आ रहा है।

इरफान अंसारी ने कहा है कि वे प्रदेश कार्यकारी पद से इस्तीफा दे देंगे। कहा कि प्रदीप यादव शातिर आदमी है। उसने फुरकान अंसारी का टिकट काटा है। वह पार्टी को बर्बाद कर देगा। हालांकि उन्‍होंने यह भी आशा जताई है कि पार्टी उनकी बात सुनेगी। उन्‍होंने कहा कि सोनिया गांधी को मिसगाइड किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि वे एक विधायक के तौर पर पार्टी में बने रहेंगे और अपने क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

बता दें कि झाविमो नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की एक महिला नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने प्रदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो के भाजपा में विलय के बाद से प्रदीप यादव अपने लिए ठौर तलाश रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा के अनुसार झाविमो के भाजपा में विलय के बीच प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। प्रदीप यादव और बंधु तिर्की अपने नेता बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा में जाने के इच्‍छुक नहीं हैं। साथ ही वे झाविमो के भाजपा में विलय का विरोध भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए बाबूलाल ने दोनों नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी शुरू से ही प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। इन्‍हीं चर्चाओं के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ दिनों पूर्व कहा था कि यदि प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल होते हैं तो राज्‍य की हेमंत सरकार गिर जाएगी। उनका यह भी कहना था कि कांग्रेस के 10 विधायक उनके संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे का दावा, प्रदीप यादव की कांग्रेस में एंट्री हुई तो गिर जाएगी हेमंत सरकार Political Updates

यह भी पढ़ें: इरफान अंसारी बोले, निशिकांत कांग्रेस में क्‍यों नहीं शामिल हो जाते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.