विनोद खन्ना के निधन पर सीएम रघुवर दास ने जताया दुख
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर दुख जताया है।
रांची, जेएनएन। फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया है कि अभिनेता व भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन से देश और फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ।
विनोद खन्ना वर्तमान में पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद भी थे। वे चौथी बार सांसद चुने गए थे। वे 2013 में झारखंड के एक सप्ताह के दौरे पर आए थे।
1971 में विनोद खन्ना ने गीतांजली से शादी की, जिससे उनके दो बेटे अक्षय और राहुल खन्ना हैं। जो दोनों ही फिल्मों में गए।
गीतांजलि से तलाक के बाद विनोद खन्ना ने 1980 में कविता के साथ शादी की जिससे उनके बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा हैं।
अभिनेता व भाजपा सांसद श्री विनोद खन्ना के असामयिक निधन से देश और फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।— Raghubar Das (@dasraghubar) April 27, 2017
यह भी पढ़ेंः दो वृद्ध पिता संतान को देंगे नया जीवन
झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें