छत्तीसगढ़ की घटना के बाद झारखंड में चौकसी
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में दो दर्जन से अधिक जवानों के मारे जाने के बाद झारखंड के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 06:56 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 06:56 AM (IST)
जासं, रांची। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में दो दर्जन से अधिक जवानों के मारे जाने के बाद झारखंड के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने का आदेश दिया है।
राजनाथ ने नक्सली हमले को बताया चुनौती, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे, आज जाएंगे सुकमा
रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन पर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। वहीं, नक्सल अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
झाविमो ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला
'तोड़े सुतम' की स्क्रीनिंग से 'रास्का' फिल्म फेस्टिवल का आगाज
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें